उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निवासी यतीश एक विश्व रेकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। गोला शहर के यतीश लॉन्गेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड के तहत गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 30 सितंबर तक चलने वाली इस मुहिम में खीरी जिले के रेहरिया कस्बा निवासी यतीश चंद्र शुक्ल सुबह 8 बजे से लगातार 130 घंटे पुराण,उपनिषद और अन्य धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन करते हुए रेकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आसन लगाएंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2pwdEy7


0 Comments